अनुमंडलीय कृषि यंत्र मेला शुरू

1 Min Read

राउरकेला  : वेदव्यास मेला मैदान में दिनांक 20-11-2024 से उपविभागीय कृषि मशीनरी मेला शुरू हो गया है,मेले का उद्घाटन समारोह केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम के हाथों संपन्न हुआ। मेले का उद्घाटन के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री ओराम ने अपने हाथों से किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।

इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान आज के युग में फिर से जैविक खेती की वापसी कर रहे हैं। उन्होंने युवा किसानों से खेती के लिए कृषि मशीनरी का उपयोग करने का भी आह्वान किया।

जिला परिषद अध्यक्ष कुंती प्रधान, उप जिला मजिस्ट्रेट पानपोष विजय कुमार नायक, सीडीओ हरिहर नायक, एलडीएम गगन बिहारी भाल, कार्यकारी अभियंता (कृषि) परमानंद प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.लक्ष्मीधर प्रधान, कृषि जिला अधिकारी जी जैन मुख्य रूप से उपस्थिति थे।

यह मेला तीन दिनों तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। मेले में कृषि मशीनरी बेचने वाली कंपनियों, विभिन्न बैंकों और स्वयं सहायता समूहों के कुल 40 स्टॉल हैं। यह मेला 22 नवंबर को संपन्न होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *