अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत सेरिमनी पर बॉलीवुड सितारों ने बांधा समा, मुकेश अंबानी ने सजाई सितारों की महफिल

2 Min Read

भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को शादी होने वाली है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन स्टार्ट हो चुके हैं। 5 जुलाई यानी शुक्रवार को इस कपल की संगीत सेरेमनी हुई।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहुंचे थे। इस कपल के साथ आदित्य रॉय कपूर और शाहीन भट्ट ने फोटो क्लिक करवाई।

सलमान खान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में शिरकत की। इस समारोह के दौरान सलमान खान का स्वैग देखने वाला था।

अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में नजर आए। भाई और बहन ने साथ में पोज दिए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में अमीषा पटेल के अंदाज ने ध्यान खींचा। वहीं, शनाया कपूर के प्यारी अदाओं पर लोगों की निगाहें टिकने वाली हैं।

विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नजर आईं। इस कपल ने अंबानी के फंक्शन में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने काफी प्यारे अंदाज में फोटो क्लिक करवाई। पति-पत्नी ने अंबानी के फैमिली फंक्शन में रौनक बढ़ा दी।

माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचीं। इस कपल ने पैपराजी को प्यारा पोज दिया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित दोस्तों की जोड़ी यानी दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने साथ में फोटो क्लिक करवाई। वहीं, डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आए।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने पैपराजी को पोज दिए। वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में खुशी कपूर भी नजर आईं।

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में शिरकत की। ये कपल काफी प्यारा पोज देता नजर आया। वहीं, विक्की कौशल भी जबरदस्त पोज देते नजर आए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *