अदानी विद्या मंदिर साल्ही के शिक्षक ने कक्षा चौंथी के दो छात्रों के साथ की मारपीट

2 Min Read

प्राचार्य आशीष पाण्डेय ने कहा संबंधित शिक्षक को हटा दिया गया

उदयपुर :- सरगुजा जिले के विकास खण्ड उदयपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत साल्ही में संचालित अदानी विद्या मंदिर के एक शिक्षक द्वारा कक्षा चौंथी के दो छात्रों के साथ दो दिन पूर्व मारपीट का मामला सामने आया था।

पीड़ित छात्र के परिजन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अदानी विद्या मंदिर साल्ही के शिक्षक दीपक सिंह ने कक्षा चौंथी के 2 छात्रों के साथ दो दिनों पूर्व मारपीट किया था, शिक्षक द्वारा पहले एक छात्र के पैर में अपने पहने हुये जुता से मारा गया फिर दोनों छात्रों के सिर आपस में टकरा दिये। इतना ही नहीं शिक्षक ने छात्रों को धमकाते हुये कहा मारपीट की बात अगर घर में बताई तो और मारने की बात कही तथा विद्यालय से नाम काटने व छात्रों का भविष्य खराब करने की धमकी भी दी ।

घटना की जानकारी परिजनों को लगने पर उन्होने विद्यालय के प्राचार्य से इसकी शिकायत की प्राचार्य आशीष पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुये शिक्षक को निलंबित करने का नोटिस जारी करते हुये विद्यालय में आने पर पाबंदी लगा दी फिर दूसरे दिन जांच कराकर शिक्षक को विद्यालय से हटा दिया गया है।

इस बारे में बात करने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव ने बताया कि अदानी विद्या मंदिर में छात्रों से मारपीट की घटना का जांच कराया गया सूचना सही पायी गई । विद्यालय प्रबंधंन ने बताया कि संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

अदानी विद्या मंदिर के प्राचार्य आशीष पाण्डेय से बात करने पर उन्होने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये पहले निलंबित किया गया फिर जांच कराकर उसे हटा दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *