अंबिकापुर से हुई शिक्षा क्रान्ति की शुरुआत

4 Min Read
Advertisement

प्रदेश में 12 वर्षो से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के लिए व्याख्याता-प्रधान पाठक हुए मुखर

शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह ने शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिक्षक समुदाय से संवाद कर सुझाएं शिक्षा समस्याओं का हल

अंबिकापुर । प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति तथा शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर 23 मई 2025 को अंबिकापुर में संभाग स्तरीय बैठक सह कार्यशाला शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय विचारक सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

अंबिकापुर के फील आनंदम रिसोर्ट में सम्पन्न संभाग स्तरीय बैठक में प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सरगुजा संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों – जशपुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर,सूरजपुर, बलरामपुर सहित अंबिकापुर के विभिन्न स्थानों से आये हुए व्याख्याताओं, प्रधान पाठकों, शिक्षकों से सीधा संवाद कर विभिन्न प्रकार की शिक्षा समस्याओं का हल सुझाएं।


बैठक में प्रदेश में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति को लेकर उत्पन्न हुई क़ानूनी बाधाओं को दूर कर पात्रताधारी व्याख्याता, प्रधान पाठकों की शीघ्र प्राचार्य पद पर पदोन्नति किये जाने की मांग की गई।

शासन से यह भी मांग की गई हैं कि पदोन्नति नियमों की विसंगतियों के कारण प्राचार्य पदोन्नति से वंचित पात्र व्याख्याता, प्रधान पाठकों को प्राचार्य पदोन्नति की सूची में सम्मिलित कर पदोन्नति का लाभ दिलाने की मांग की गई। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive & Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति, व्याख्याता पदोन्नति, शिक्षक पदोन्नति एवं शिक्षक हित के लिए संगठनात्मक विस्तार करने तथा संगठन की मज़बूती के लिए राज्यव्यापी सदस्यता अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया।बैठक में शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा पुरज़ोर प्रयास किया जा रहा हैं कि प्राचार्य पदोन्नति से वंचित पात्रता रखने वाले सभी व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो सकें, इसके लिए शासन से पुरज़ोर मांग की गई हैं । उन्होंने प्रदेश के शिक्षा हित के लिए सभी संवर्गों के शिक्षक समुदाय को एकजुट होने की अपील की।


सरगुजा संभाग की बैठक में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह के साथ एक्सपर्ट पैनल के स्टेट मेंबर अनिल कुमार तिग्गा, अशोक कुमार चौहान, टीका राम सारथी, कमल कुमार खूंटे, अश्वनी कुमार कांत, रेवती रमन सिंह, आर.के. विश्वकर्मा, विषम्भर सिंह, चमरू राम पैकरा, पंकज कुमार पाण्डेय, नवीन सहाय, देसिया राम, लीलाराम, सच्चिदानंद पाण्डेय, ब्लेसियस बेक, ललित कुमार टोप्पो, नीलम तिग्गा, अनिल टोप्पो, ज्ञान भूषण टोप्पो, बेला तिवारी ने अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम का संचालन सरगुजा संभाग के प्रभारी त्रिवेणी प्रसाद झारिया एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अवंतिका गजोरिया के द्वारा किया गया। आभार प्रकट संभागीय संयोजक अनिल कुमार तिग्गा के द्वारा किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *