अंतर विभागीय चेस प्रतियोगिता का सिरमौर बना मैकेनिकल विभाग,

2 Min Read
Advertisement

15.0 अंक के साथ कायम किया प्रथम स्थान ,

12.5 अंक के साथ एसएंडटी विभाग को मिला दूसरा स्थान

चक्रधरपुर । सेरसा चेस अकादमी तत्वाधान में आयोजित हुए तीन दिवसीय अंतर विभागीय चेस प्रतियोगिता में मैकेनिकल विभाग विजेता बना वहीं एस एंड टी विभाग उपविजेता बना। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में कमल देवनाथ प्रथम और सागर मुखी दूसरे स्थान प्राप्त किया।

आज चेस अकादमी में आयोजित हुए पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर रेल मंडल के एसीएम बबन कुमार, सम्मानित अतिथि के रूप में डीएफएम विनय कुमार शर्मा, डीएमई पी के मिश्रा और चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के पूर्व मुख्य चिकित्सा सलाहकार सह अकादमी के वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ एस सोरेन शामिल होकर विजेता और उपविजेता सह व्यक्तिगत रूप से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

मैकेनिकल विभाग को कुल 15.0 अंक प्राप्त हुए जिसमें पहले चरण में 4.5 अंक, दूसरे चरण में 4, तीसरे चरण में 4 और चौथे चरण में 2.5 अंक शामिल है। वहीं उपविजेता एस एंड टी को कुल 12.5 अंक प्राप्त हुए जिसमें पहले,दूसरे,तीसरे और चौथे चरण में क्रमशः 4.5, 3, 3 और 2 शामिल है।

मैकेनिकल की टीम में कमल किशोर देवनाथ, उमेश साव, आनंद मोहन सिंह,और सुभाष चंद्र सोरेन शामिल थे तो एस एंड टी विभाग में सागर मुखी, करन हाइबुरु, रवि शंकर और आशीष कुमार शामिल थे। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में मैकेनिकल के कमल किशोर देवनाथ रेटिंग 1759, 4.5 अंक के साथ बुच 15 प्रथम और एस एंड टी के सागर मुखी 4.5 अंक बुच 13.5 के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *