अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुसमी के मंडी प्रांगण में योगाभ्यास सम्पन्न,

3 Min Read
Advertisement

विधायक उद्धेश्वरी पैकरा के साथ – साथ उपस्थित सभी वर्गों ने किया योगाभ्यास

अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी, 21जून। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पूरा देश योग कर रहा हैं. इसके तारतम्य में विकास खण्ड कुसमी के मंडी प्रांगण में प्रातः नव बजे से योग अभियान अभ्यास मुख्य प्रशिक्षक के द्वारा कराया गया. जहाँ विधायक उद्धेश्वरी पैकरा के साथ – साथ उपस्थित सभी वर्गों ने योगाभ्यास किया.

योग दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में कुसमी मंडी प्रांगण पहुंची सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा में सभी के प्रयासों से आज योग अभियान अभ्यास बहुत अच्छा संपन्न कराया गया। ऐसे ही आज सभी जगह लोगों ने योग किया है।

योगा को लेकर सभी वर्गों ने कहा की मन, शरीर और मस्तिष्क में एकात्मता लाने वाला ‘योग’ आज विश्वभर में लोगों की दिनचर्या का अंग बन चुका है। योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। ‘योग’ शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है।

इस अवसर पर सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिकला, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेद्र भगत, उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधी व एसडीएम करुण डहरिया, जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक पाण्डेय, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपाथ यादव, सीएमओ अरविंद विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के विकास खण्ड स्तरिय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कृषको को बीज मिनिकिट का नि: शुल्क वितरण

योगा कार्यक्रम समाप्ति के अगले पड़ाव में कृषि-विभाग द्वारा चयनित लघु शिमांत कृषकों को मुख्य अतिथि उद्धेश्वरी पैकरा व अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों के हाथों अरहर बीज मिनिकिट का वितरण किया गया। जिसमें कुसमी विकास खण्ड अंतर्गत 20 ग्राम के 200 कृषकों को नि:शुल्क बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मार्गदर्शन एवं सहयोग में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रीझन एक्का, राकेश जायसवाल,अशोक कुजूर, चंदन कुमार पन्ना, दीनानाथ सिंह पैकरा, हरिशंकर राठिया, नंद‌गोपाल पटेल, प्रभा खलखो, सुनिल भगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। इनके साथ ही विभाग के कृषक मित्र भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *