अंडर-14 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट: संस्कार ने घरघोड़ा को 10 रनों से हराया

2 Min Read
Advertisement

गुरुकुल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-14 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में 24 दिसंबर को खेला गया मुकाबला संस्कार एवं घरघोड़ा टीम के बीच संपन्न हुआ। मैच में घरघोड़ा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टीम की ओर से आरव शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 100 गेंदों में 82 रन (12 चौके) की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा अंकुश कुमार ने 30 रन तथा ओंकार साहू ने 15 रन का योगदान दिया।

घरघोड़ा टीम की ओर से गेंदबाजी में अमोल ने 6 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अर्पित शर्मा, हर्ष चौबे और अंकुलप को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी घरघोड़ा टीम पूरी कोशिश के बावजूद 29.3 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से वेदांत कुमार यादव ने 52 रन, चेतन्य निषाद ने 24 रन तथा विराट जैसवाल ने 15 रन बनाए।

संस्कार की ओर से गेंदबाजी में सत्यम सिंह ने 6 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं श्रेयश ने 2 विकेट, जबकि आरव शर्मा और दरशिल साहू ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। इस प्रकार संस्कार टीम ने यह मुकाबला 10 रनों से जीत लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आरव शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *