हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिवस में 1100 दीप प्रज्वलन उत्सव कार्यक्रम युवा शक्ति एक संकल्प के द्वारा कोष्टा पारा राम जानकी मंदिर में संपन्न हुआ

2 Min Read

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिवस में नयागंज कोष्टा पारा राम जानकी मंदिर के पास दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम रखा गया हथा इस वर्ष लगभग 1100 दीप जलाए जाएंगे जो की शीतला मां मंदिर से प्रारंभ करके समलेश्वरी मंदिर, देवांगन धर्मशाला, हनुमान मंदिर, शीतला मंदिर, राम मंदिर होते हुए मां सरस्वती मंदिर के पास तक ये दीप प्रज्वलित किए गए।

राम मंदिर के पास चना प्रसाद का वितरण किया गया और मंदिर परिसर में आकर सभी भक्तों ने दीप प्रज्वलित किया जब लोग अपने घरों से दीप जलाकर मंदिर परिसर में आए तो मंदिर और मोहल्ला का माहौल राममय में हो गया था

मंदिर के पुरोहित अशोक तिवारी ने पूजा संपन्न किया लोग हिंदू नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं एक दूसरे को देते हुए दिखे इस कार्यक्रम का संचालन इस बार मोहल्ले की समिति *युवा शक्ति एक संकल्प* के द्वारा की गई है।

आने वर्ष में कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए समिति ने सदस्यों व मोहल्ला वासियों से भी अपील की है। पूरा शहर इस क्षेत्र में आकर वीडियो फोटो खींच कर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस का आनंद लेते हुए नव वर्ष के लिए माता रानी श्री राम प्रभु से आशीर्वाद मांगा।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *