स्कूटी वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस कों मिली सफलता, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement

🔷 थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया स्कूटी वाहन कुल किमती लगभग 50000/- हजार रुपये किया गया बरामद।

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया गुरुप्रीत कौर छाबडा साकिन महामाया रोड पुरी गेस्ट हाउस के पीछे थाना कोतवाली अम्बिकापुर द्वारा दिनाक 06/02/25 को थाना कोतवाली आकर रिर्पोट दर्ज करायी कि दिनांक 06/02/25 को शाम करीब 5.30 बजे अपनी स्कुटी वाहन जिसका नम्बर सीजी/15/सीएस/9134 है उसे अपने घर के सामने खड़ी की थी रात करीब 9.00 बजे अपने घर से बाहर आई तो देखी की प्रार्थिया का स्कुटी वाहन खडी किये स्थान पर नही थी, आस पास पता तलास किये जो स्कुटी का पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थिया के स्कूटी यामहा कंपनी का कमांक सीजी/15/सीएस/9134 को चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थीया के रिर्पोट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 85/2025 धारा 303(2) बी. एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना प्रार्थीया का कथन व घटना स्थल का निरीक्षण कर लगातार माल मुलजीम का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश जरिये मुखबीर सूचना मिला की डी.सी. रोड अम्बिकापुर मे एक लड़का प्रार्थीया के स्कुटी में घुम रहा है की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर रवाना होकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिया व वाहन में चल रहे संदेही कों पकड़कर पुछताछ किया गया व नाम पता पुछने पर अपना नाम मुकेश चेरवा उर्फ छोटु आत्मज देवराज उम्र 21 साल साकिन ग्राम बरपारा रजपुरी खुर्द थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताया, संदेही से स्कुटी के सम्बन्ध मे पुछताछ व दस्तावेज की मांग करने पर आरोपी के द्वारा दिनाक 06/02/25 को महामाया रोड पुरी गेस्ट हाउस के पीछे अम्बिकापुर से चोरी करना बताया, आरोपी के कब्जे से उक्त चोरी हुई स्कुटी यामहा कंपनी का कमांक सीजी/15/सीएस/9134 को जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक अमित प्रताप सिंह आरक्षक नितिन सिन्हा, रमन मण्डल सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *