Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
राजपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर न्यूज़ ग्रुप बलरामपुर में अभद्र अश्लील टिप्पणी के साथ अश्लील चित्र व्हाट्सएप ग्रुप में डालने की लिखित शिकायत राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के प्रवक्ता सुनील सिंह ने पुलिस थाना में थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह को ज्ञापन सौंप शीघ्र कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंप कांग्रेसियों ने कहा है कि यह गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों पर यदि रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में इससे समाज में गलत संदेश जाएगा और महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों की संख्या बढ़ेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, पुरनचंद जायसवाल आदि उपस्थित थे।
