सूरजपुर: नमदगिरी गांव में वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में मिला, अवैध रेत परिवहन पर ग्रामीणों ने जताया संदेह

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर । जिले के नमदगिरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का परिवहन किया जा रहा है, और संभवतः इन्हीं में से किसी एक ट्रैक्टर की ठोकर से वृद्ध की मौत हुई है।

ग्रामीण विजय राजवाड़े ने बताया, “यहाँ रोजाना अवैध रेत का परिवहन होता है। खेतों से ट्रैक्टर गुजरते हैं, ऐसे में यह हादसा उसी की वजह से हो सकता है।”

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रभारी कोतवाली सूरजपुर विमलेश दुबे ने कहा, “मौत के कारण का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

गांव में इस घटना के बाद अवैध रेत परिवहन को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *