सुशासन तिहार से पूरी होती आशाएं

By
Advertisement
Advertisement

समाधान शिविर में नेपाल राम का तत्काल बना श्रम कार्ड

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

बलरापमपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार ने आम जनमानस की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया है। खासकर श्रमिक वर्ग, जो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहा है, अब सीधे इन योजनाओं से जुड़ रहा है। सुशासन तिहार की वजह से श्रम कार्ड बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इससे श्रमिकों में एक नई उम्मीद जगी है।

विकासखंड राजपुर के कलस्टर ग्राम कोदौरा में आयोजित शिविर में कोदौरा के ही श्रमिक श्री नेपाल राम एवं उसके एक साथी ने श्रम कार्ड के लिए आवेदन दिया, तो उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी और आसानी से कार्ड मिल जाएगा।

पहले वे जानकारी के अभाव में भटकते रहते थे, लेकिन ग्राम पंचायत से मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई ने उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया। श्री नेपाल कहते हैं कि श्रम कार्ड हमारे जैसे लोगों के लिए बड़ा सहारा है। अब हमें योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। पहले सिर्फ सुनते थे, अब वास्तव में महसूस कर रहे हैं कि सरकार हमारे लिए है। श्री नेपाल राम ने तत्काल श्रम कार्ड बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए श्रम कार्ड का होना जरूरी है। श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है,

जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु पर 2 लाख रुपए, आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपए की बीमा राशि, पीएम आवास योजना और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं में प्राथमिकता, पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत सेवानिवृत्ति के बाद 3,000 रुपए प्रतिमाह की पेंशन, राशन कार्ड, छात्रवृत्ति और स्वास्थ्य योजनाओं सहित अन्य लाभ मिलते है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *