सुकमा नगर में विकास कार्यों को मिल रही गति

Advertisement

सुकमा । नगर पालिका परिषद सुकमा में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए माननीय सांसद अरुण साव, उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री के निर्देशानुसार विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नगरपालिका परिषद सुकमा के सीएमओ  पीआर कोर्राम ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना मद के अंतर्गत ₹104.50 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही 87.83 लाख की लागत से आरसीसी नाली का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।

सामुदायिक विकास की दिशा में ₹24.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। नगर को बेहतर प्रकाश व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से ₹48.42 लाख की लागत से हाई मास्ट सोलर लाइट की स्थापना की जाएगी।

इसके अतिरिक्त 14.00 लाख की लागत से मिनी पार्क का निर्माण किया जाएगा, जो शहर के नागरिकों के लिए मनोरंजन और हरियाली का स्थान प्रदान करेगा। वहीं अंतराज्यीय बस स्टैंड का पुनर्निर्माण ₹21.25 लाख की लागत से किया जाएगा, जिससे यात्री सुविधाओं में विस्तार होगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *