सुंदरगढ़ जिला के बिरमित्रपुर थाने में रथ यात्रा एवं देश में 1जुलाई 2024 से लागू हुई, नए कानून पर चर्चा करने हेतु बुलाई गई शांति कमिटी की बैठक

Advertisement

सुंदरगढ़ जिला के बिरमित्रपुर थाने में रथ यात्रा एवं देश में 1जुलाई 2024 से लागू हुई, नए कानून पर चर्चा करने हेतु शांति
कमिटी की एक बैठक बुलाई गई। इस अवसर पर उप विभागीय पुलिस अधिकारी सुशांत दास,तहसीलदार गौरी नायक,थाना प्रभारी निरीक्षक बंदना पात्रों, उप नगरपाल निवेदिता बागे, सहायक निरीक्षक ,निरुपमा महापात्रो उपस्थित थे। बैठक में रथ यात्रा का उत्सव शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार किया गया।

रथ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने ,पर्याप्त पुलिस नियुक्त करने, जगन्नाथ मंदिर परिसर में जल वितरण व्यवस्था,रथ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 पर बड़े वाहनों को रोकना,रथ यात्रा के दिन मांस दुकान बंद रखना, शराबियो पर नियंत्रण करना, जैसे उपायों पर विचार किया गया। विरमित्रापुर के उप विभागीय पुलिस अधिकारी श्री दास ने रथ यात्रा के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों के सहयोग को कामना की। उन्होंने कहा की प्रशासन इसके लिए सभी आवश्यक तैयारिया करेगा। थाना प्रभारी बंदना पात्रों ने बैठक पर लिए गए सभी निर्णय को लागू करने की बात कही।

नगरपालिका के उप नगरपाल निवेदिता बागे ने रथ यात्रा पर जगन्नाथ मंदिर परिसर तथा अन्य स्थानों की साफ सफाई तथा मंदिर परिसर में रथ यात्रा पर शामिल होने वाले लोगो के लिए शीतल जल वितरण व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बंदना पात्रों ने देश में नए कानून लागू होने तथा इसके विभिन्न धाराओं की जानकारी प्रदान की। बैठक में बी.एस.एल. कंपनी के अधिकारी एस.एन त्रिपाठी, जेपी अग्रवाल,गुलाम अहमद,बिक्रम पटनायक,सुनील तिवारी,अबुल खैरू एम.डी अब्दुला, कमलेश सिंह अरुण गोएल शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *