सीआईएसएफ जवानों को मदिरा सुविधा उपलब्ध कराने व 30 दिन के बजाय 60 दिनों का वार्षिक अवकाश देने को लेकर डीजी सीआईएसएफ से मुलाकात

3 Min Read
Advertisement

ऐतिहासिक धरोहरों ताजमहल लालकिला, संसद भवन दिल्ली मेट्रो समेत देश भर के हवाई अड्डों, बंदरगाहों, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, महत्वपूर्ण औधोगिक संस्थानों, सरकारी भवनों अतिसंवेदनशील स्थानों की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों की भलाई संबंधी मुद्दों को लेकर 20 राज्यों के एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़ी संस्था अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीआईएसएफ महानिदेशालय में विस्तार से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा ।


अलॉइंस महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले 10 सालों में ऐसा पहली बार जब डीजी सीआईएसएफ द्वारा किसी पूर्व अर्धसैनिकों के डेलिगेशन को महानिदेशालय में बातचीत के लिए बुलाया गया।

दो महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा के केंद्र रहे। जैसा कि सीएलएमएस प्रणाली के तहत सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों को मदिरा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन सीआईएसएफ जवानों को मदिरा सुविधा से वंचित रखा गया है जिसके लिए अलाइंस प्रतिनिधि मंडल द्वारा डीजी सर से निवेदन किया गया कि कम से कम रिटायर्ड कर्मियों को मदिरा सुविधा उपलब्ध कराई जाए क्योंकि सेवानिवृत्त कर्मी तो संवेदनशील जगहों पर तैनात नहीं हैं साथ ही सेवारत जवानों को छुट्टी जाते समय मदिरा सुविधा का लाभ दिया जाए ।

दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा जवानों की सालाना अवकाश को लेकर था जैसा कि आप को मालूम है कि सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों एवं भारतीय सेनाओं के तीनों अंगों में 60 दिनों का सालाना अवकाश मिलता है लेकिन अकेले सीआईएसएफ में मात्र 30 दिनों का सालाना अवकाश मिलता है

इसके लिए डीजी सर से एक सर्वे कराए जाने का निवेदन किया गया कि जवान 30 दिनों की छुट्टी चाहते हैं या 60 दिनों की। कम छुट्टियों के चलते और घर परिवार बीवी बच्चों से सैंकड़ों हजारों किलोमीटर दूर, कई मौकों पर ऐसा देखने सुनने को आया है कि कम छुट्टियों के चलते अक्सर जवान आत्महत्या तक का गंभीर कदम उठा लेते हैं।

पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के अनुसार एक घंटे से अधिक चली मीटिंग सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई इस उम्मीद के साथ कि सीआईएसएफ डीजी सर लचीला एवं सकारात्मक रुख अपनाते हुए उपर लिखित मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेंगे । बैठक के दौरान सीआईएसएफ की तरफ़ से एडिशनल डीजी श्री पीएस रानपिसे,

आईजी प्रशासन डा० के सी सामन्तरे व डीआईजी (एडम) मैडम नांबियार, सेक्शन ऑफिसर के अलावा एसोसिएशन की ओर से पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह, पूर्व आईजी आईटीबीपी श्री एसके शर्मा, महासचिव रणबीर सिंह, वीएस कदम व विशेष तौर पर हसन कर्नाटका से पधारे आर एम हनुमंथप्पा जी (सीआईएसएफ) द्वारा बातचीत में हिस्सा लिया।
@
रणबीर सिंह
महासचिव

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *