सर्व आदिवासी समाज एवं कांग्रेसियों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त, मृतक के शव को भेजा गृहग्राम

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर/कुसमी।बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत हंसपुर गांव में रविवार की रात्रि कुसमी एसडीएम करुण कुमार डहरिया एवं उसके गुर्गों ने  खेत में पानी पटाने वाले आदिवासी हंसपुर निवासी 62 वर्षीय रामनरेश राम पिता रेघा उरांव, 60 वर्षीय अजीत पिता लालचंद उरांव व 20 वर्षीय आकाश पिता रूपसाय अगरिया के साथ मारपीट किया था। 

चिकित्सकों में रामनरेश पिता रेघा को मृत घोषित किया था। वही आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज, स्थानीय ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने चार सूत्रीय मांगो मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपए, परिजनों के सदस्य को सरकारी नौकरी,

घायलों को 5-5 लाख रुपए व एसडीएम कार्यालय में अटैच कर्मचारियों को मूल पदस्थापना में तत्काल वापस करने की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम अपर कलेक्टर आरएस लाल को ज्ञापन सौंपा। अपर कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि आप की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। मृतक रामनरेश उरांव के शव को सम्मानपूर्वक गृहग्राम भेजा गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *