सरगुजा पुलिस द्वारा नशामुक्त जागरूक अभियान,

4 Min Read

सरगुजा पुलिस एवं स्वैच्छिक संगठनों(एनजीओ) के संयुक्त तत्वावधान् में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केन्द्र के द्वारा दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल  पटपरिया अम्बिकापुर के  छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम , यातायात के प्रावधानों , विधिक साक्षरता के सम्बन्ध में जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल  की प्राचार्या श्रीमती ममता विश्वकर्मा के द्वारा नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान  टीम का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करने हेतु नवा बिहान टीम को आमंत्रित किया गया। नवा बिहान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में  नशा,नशा के विभिन्न प्रकारों ,नशे की लत,नशा करने के कारणों एवं युवाओं पर नशा के प्रभाव के सम्बन्ध में चर्चा किया गया। बच्चे अपने कैरियर के प्रति सजग रहें तभी वो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

किशोरावस्था के उम्र में ही बच्चे विभिन्न कारणों से नशे की ओर आकर्षित होते हैं। जिसके  दुष्प्रभाव से उनका जीवन बर्बाद हो जाता है। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनिता भारद्वाज के द्वारा दैनिक दिनचर्या में नशे का सामाजिक प्रभाव व पुलिस की भूमिका तथा साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं पर  विस्तार से जानकारी देते हुए कहा गया कि  जानकारी ही बचाव है।

साथ ही साइबर अपराध, आनलाइन धोखाधड़ी, हनी ट्रैप,अभिव्यक्ति ऐप,संचार साथी पोर्टल, नज़रबंद (हाउस अरेस्ट), डिजिटल  अरेस्ट एवं नवीन कानून संहिता के प्रावधानों को भी बताया गया।उप निरीक्षक विजय कैवर्त जी के द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी  एवं लोगों के द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने से होने वाली दुर्घटनाओं को आंकड़ों सहित  प्रस्तुत किया गया। तथा छात्र – छात्राओं को  यातायात के प्रावधानों को पालन करने की हिदायत दी गई।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर की संचालिका सुश्री विद्या बहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे मन में असीम शक्तियां हैं।हम जो मन में लक्ष्य निर्धारित करते हैं। उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सदा स्वप्न देखना चाहिए तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी हम सभी को सदैव मन में सकारात्मक सोच रखना चाहिए। यदि हम ऐसा करते हैं तो हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कोई नहीं रोक सकता।  बच्चों को सफलता  के दस सूत्र की गतिविधि कराते हुए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया।

नवा बिहान के काउन्सलर साहित्यकार, कवि संतोष दास सरल जी ने अपने कविता बीड़ी,सिगरेट, गुटखा, गांजा और शराब नशा हर करथे सबकर जिंदगी ला खराब के माध्यम से छात्र -छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए संदेश दिया गया।साथ ही युवा की परिभाषा कविता के द्वारा युवाओं की सही मायने में क्या भूमिका होनी चाहिए समझाइश दिया गया। ओजस्वी एवं प्रेरणादायक कविता के प्रत्येक पंक्तियों ने छात्र -छात्राओं को उत्साह से भर दिया जिससे सभागार करतल ध्वनि से गूंज उठा।

पैरालिगल  वालेण्टियर दुर्गा सिंह ने विधिक जानकारी प्रदान किया।मंच  का सफल संचालन नवा बिहान  की काउन्सलर हिना खान के द्वारा किया गया। नवा बिहान सदस्य सुनिधि शुक्ला के द्वारा सभी वक्ताओं, दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या , स्टाफ तथा नवा बिहान टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा, रीना ठाकुर, भ्राता खिलानन्द ब्रम्हकुमारी बासमती बहन का सराहनीय  योगदान रहा।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *