समाधान शिविर में सुवम एवं गोरेपद को मिला आयुष्मान कार्ड

By
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

बलरामपुर । भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसके अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया जा रहा है। जिसके माध्यम से आम नागरिक सालाना 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस योजना के तहत जिले के तामेश्वर नगर निवासी श्रीमती सुवम गाईन एवं गोरेपद का आयुष्मान कार्ड बनाया गया और रामचंद्रपुर आरागाही शिविर अंतर्गत कार्ड प्रदान किया गया।

आयुष्मान कार्ड बन जाने से सुवम गाईन एवं गोरेपद ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड योजना मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान कर रहा है। जिससे हम लोगों को ईलाज के लिए अब किसी भी गंभीर परिस्थिति में अपना मुफ्त ईलाज करवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड गांवों में रहने वालों के लिए मुश्किल समय का सहारा बनी है। जहां खेती, मजदूरी करने वाले ग्रामीण जिनकी आय बहुत सीमित है। ऐसे में इन परिवारों के लिए असामयिक परिस्थितियों में एक बहुत बड़ा वित्तीय बोझ था। ये ईलाज को लेकर चिंतित और असमर्थ रहते थे। ऐसे में पूरा इलाज, दवाइयां और देखभाल का खर्च योजना के तहत प्रदान किया जाता है। इससे ग्रामीण परिवार आर्थिक संकट से बच गया।

योजना विशेषकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में रहने वाले उन लोगों के लिए वरदान साबित हुई है, जिनके पास स्वास्थ्य सेवाओं व इलाज का खर्च नहीं उठा सकते थे। अब आयुष्मान कार्ड की सहायता से गंभीर बीमारियों का मुफ्त ईलाज करवा रहे है। आयुष्मान कार्ड अंतर्गत इस शासन काल में जिले में 42 हजार 806 लोगों ने लाभ लिया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *