सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर अपर कलेक्टर ने दिलाई शपथ

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर । केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नईदिल्ली के निर्देश के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2024 तक ” सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

जिसके तहत संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। 

अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन ने उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शपथ दिलाया। इस दौरान सयुंक्त कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *