सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात जागरूकता हेतु शिक्षण संस्था के आस पास नाबालिग वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
:- परिजनों द्वारा नाबालिगों कों बिना लाइसेंस वाहन न चलाने देने के उद्देश्य से सख्त हिदायत देकर की गई चालानी कार्यवाही।
:- स्कूल प्रबंधन को परिसर के बाहर एवं आसपास वाहन खड़ा ना करवाने हेतु दिए गए दिशा निर्देश।
:- सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी रहेगा निरंतर जारी।

शहर के व्यस्ततम सड़कों सहित शिक्षण संस्थाओ के आस पास के सड़को मे दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा यातायात पुलिस टीम कों कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य मे यातायात पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक को रामानुजगंज रोड एवं प्रतापपुर रोड के मध्य स्थित शिक्षण संस्था के पास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों एवं नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने पर सख़्ती से चालानी कार्रवाई की गई,  यातायात पुलिस टीम द्वारा शिक्षण संस्था के आस पास यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में स्कूल प्रबंधन से चर्चा की गई एवं नाबालिक बच्चों को स्कूल में दुपहिया वाहन ना लाने हेतु निर्देशित किया गया, संस्था प्रमुख को परिसर के बाहर एवं सामने वाहन खड़ा ना करवाने हेतु निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

⏩ कार्यवाही के दौरान मुख्य मार्ग में बेतरतीब ढंग से खड़े 32 दो पहिया वाहनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 32000/- रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से निवेदन करती है कि नाबालिक बच्चों को दुपहिया वाहन न चलाने देवे नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने मे आम नागरिक सहयोग प्रदान करें। भविष्य में भी सरगुजा पुलिस द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास यातायात अभियान चलाया जाएगा।

⏩ कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी उप निरीक्षक यातायात प्रभारी विजय कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सी.पी. सिंह ,सहायक उप निरीक्षक  सी.पी.केरकट्टा ,आरक्षक आलोक गुप्ता , विनोद राजवाड़े,राम प्रताप राजवाड़े, कुंजलाल सोरी,तुलेश कुमार ,दिनय सिंह,सैनिक विजय साहू, संदीप लकड़ा सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *