संत जेवियर स्कूल में पारंपारिक क्षेत्रिय कला व पुस्तक प्रर्दशनी

By
Advertisement
Advertisement

देश के विभिन्न प्रमुख राज्यों की कला संस्कृति व सभ्यता से जुड़ी कलाकृतियों से रुबरु हुए छात्र व अभिभावक

चक्रधरपुर। पोटका स्थित संत जेवियर स्कूल में मंगलवार को एक दिवसीय पारंपारिक कला व पुस्तक प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। प्रर्दशनी का उद्धाटन बतौर मुख्य अतिथि संतजेवियर स्कूल के पूर्व सचिव जोन्हास खालखो, विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्कूल के सचिव फादर पाउलूस बोदरा शामिल हुए। स्कूल के प्राचार्य सह फादर एस पुथुमय राज के मार्गदर्शन में आयोजित प्रर्दशनी में भारत के विभिन प्रमुख राज्यों की कला एवं सांस्कृतिक सभ्यता को प्रर्दशित किया गया।

कक्षा पांचवी से लेकर कक्षा 11 वीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं के द्वारा सोहराई खोवर, मधुबनी, ेवार्ली पेटिंग, गौंड पेंटिग, पटचित्र पेटिंग केरला मुराल पेटिंग, कलमकारी पेंटिंग, कालीघाट पेंटिंग, शौरा पेंटिंग, टेंजोर पेंटिंग प्रर्दशनी सह एक पुस्तक प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे शिक्षिक लिप्सा के मंच संचालन में उद्घाटित हुए कला व पुस्तक प्रर्दशनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस प्रर्दशनी का स्कूल के छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने लुत्फ उठाया।

प्रर्दशनी में चक्रधरपुर सर्वो की अध्यक्षता लैला राठौर सहित शहर के गणमान्य व्यक्तिओं ने इसका अवलोकन किया। पुस्तक प्रर्दशनी जमशेदपुर के मंजूषा पुस्तक भंडार के संचालक शैलेंद्र झा के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें बच्चों के ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें शामिल की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षकों के द्वारा मनमोहक संगीत प्रस्तूत किए गए वहीं स्कूल की छात्राओं के द्वारा पारंपारिक नृत्य प्रस्तूत किया गया जिसका अभिभावकों ने लुत्फ उठाया। इस प्रर्दशनी में बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *