शोंडिक समाज के जिलाध्यक्ष बने छोटेलाल गुप्ता

Advertisement


बलरामपुर छत्तीसगढ़ शोंडिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता केे मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित कर पुरानी कार्यकारिणी कोे भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से छोेटेलाल गुप्ता को बलरामपुर जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस बैठक में समाज केे उत्थान के लिए आए प्रदेेशाध्यक्ष श्री गुप्ता, संरक्षक रमाकांत गुप्ता और सरगुजा जिले के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता नेे सामाजिक कार्यों को अपने निज कार्यों से जोड़तेे हुए स्वयं के विकास के साथ-साथ समाज के विकास पर भी जोेर देेने हेतु प्रेरित किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नन्हेंलाल गुप्ता नेे नवीन कार्यकारिणी का गठन करनेे का प्रस्ताव रखा।

जिसके पश्चात जिलाध्यक्ष के लिए छोटेेलाल गुप्ता और संजीव गुप्ता का सदस्यों नेे प्रस्ताव रखा, किन्तु प्रत्याशी संजीव गुप्ता द्वारा छोटेलाल गुप्ता को ही जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सहमति देने के बाद उन्हें सर्वसम्मति सेे जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया। इस बैठक में जिलेे के वरिष्ट व युवा वर्ग के स्वजातिय सदस्य उपस्थित थेे।

भवन के लिए प्रदेषाध्यक्ष ने दिए 1 लाख रुपए
बैठक में जिलाध्यक्ष निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत प्रदेेशाध्यक्ष श्री गुप्ता ने दहेजवार में स्वजातिय बंधुओं द्वारा निर्माणाधीन सामाजिक भवन का अवलोेकन कर प्रसन्नता जाहिर की और दो वर्ष के अंदर इसेे पूर्ण करनेे का निर्देश देतेे हुए 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की। इसी प्रकार सरगुजा जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने दो कक्ष व सामाजिक सर्वेेक्षण हेेतु 25 हजार रुपए और मयंक ट्रेडर्स बलरामपुर ने दो कक्ष बनवाने के लिए राशि प्रदान की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *