शेखर कुमार होंगे अर्बन बैंक डेलीगेट चुनाव में  एआईजीसी और मेंस यूनियन का संयुक्त उम्मीदवार

2 Min Read

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे अर्बन बैंक डेलीगेट चुनाव में आल इंडिया गार्ड काउंसिल और दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की और से संयुक्त रूप से शेखर कुमार को प्रतिनिधि के रूप में प्रस्तावित करने का निर्णय लिया गया है। आज इस संबंध में संयुक्त रूप से एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई है।

मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा की मेंस यूनियन और आल इंडिया गार्ड काउंसिल चक्रधरपुर के ट्रेन मैनेजरों के द्वारा सर्व सहमति से शेखर कुमार को प्रतिनिधि बनाया गया है।

श्री सिंह ने कहा की दोनों यूनियनों की ओर से उम्मीदवार शेखर कुमार को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने कहा है की ट्रेन मैनेजरों का किसी भी  प्रकार की समस्याओं को मेंस यूनियन और गार्ड काउंसिल की ओर से मिलकर समाधान करेंगे और कर्मचारियों के हित में जो भी कार्य करने की आवश्यकता होगी उसे करेंगे।

इस प्रेस वार्ता में मेंस यूनियन टाटानगर शाखा 1 के अध्यक्ष शिव जी शर्मा, मंडल शाखा सचिव ए आर राय, आल इंडिया गार्ड काउंसिल के सदस्य आर के तिवारी, सीनी के सहायक सचिव अरघा विश्वास, सैयद अकबर, एस के प्रसाद,रंजीत  चटर्जी, सहित यूनियन के अन्य नेतागण शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *