शिकारी ने बंदरो को गोली मारकर की हत्या,

Advertisement

जिला मुख्यालय बेमेतरा के साजा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलगांव का है जहां पर बंदरों को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है, ग्रामीणों की माने तो गांव के कुछ व्यक्तियो के द्वारा बंदर से परेशान होकर बाहर से शिकारी बुलाकर उन्हें बंदरों को गांव से भागने का जिम्मा दिया था, जिसके बदले में एक घर से एक किलो चावल कुछ नगदी देने की बात बताया जा रहा है ,

वही जहां  शिकारी के द्वारा एक के बाद एक 17 से 18 बंदरों को गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दिया वहीं कुछ बंदर अभी भी घायल की स्तिथि मे तड़फ रहे है,ग्रामीण के द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई थी और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे भी थे लेकिन बगैर कोई कार्यवाही किए वहां से चले गए आखिर क्यों वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई ये वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर सवाल खड़ा होता है 

वही इस पुरे मामले की जानकारी वहां के वार्ड क्रमांक 5 के पंच सीताराम वर्मा ने दी है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है….इस विषय पर साजा एस डी एम टेकराम माहेश्वरी के संज्ञान में दिया गया है उन्होंने मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है…

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *