शारदा पूजा महोत्सव महाराजपुर में डांस प्रतियोगिता का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

बरमकेला/सरिया/बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर महाराजपुर में रात्रिकालीन अंतराज्यीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ,जिनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों और अंतराज्यीय प्रदेशों से आए नृत्य कला के प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियो स्वप्निल स्वर्णकार भाजपा सरिया मंडल उपाअध्यक्ष के कर कमलों से प्रारंभ हुआ,जहां मां शारदा की पूजा अर्चना करते हुए सरिता मुरारी नायक जिला पंचायत सदस्य,समिति अध्यक्ष सुदामा प्रधान,सत्पथी जी एवं भवानी शराफ ने कार्यक्रम आरम्भ करने को कहा गया।

डांस प्रतियोगिता के मंच संचालन करते हुए प्रेम गुप्ता ने जज निरंजन बरिहा,पत्रकार स्वर्ण कुमार भोई,प्रदीप गुप्ता,रत्नाकर प्रधान, शंकराजीत प्रधान एवं भुवनेश्वर सिडार को प्रतिभागियों की आंकलन करने की जिम्मेदारी सौंपे।जहां सरारा डांस ग्रुप,हमर छत्तीसगढ़ डांस ग्रुप,छोटी श्याम, टू लिटिल स्टार ग्रुप ने अपने नृत्य का जबरदस्त जलवे से दर्शकों को बांधे रखा।आर एन डांस ग्रुप,मोहनी डांस ग्रुप और सांवरिया डांस ग्रुप की अलौकिक प्रतिभा को  दर्शकों ने खूब सराहा।

महामाया डांस ग्रुप ने खूब चुनौती दिए।एकल में प्रथम स्थान उड़ीसा की वर्षा रानी ने अपनी काबिलियत को बरकरार रखने में कामयाब रही,आस्था सोना दूसरे नंबर,रबी तीसरे स्थान और परीक्षित चौथे स्थान पर काबिज रहे।वही युगल नृत्य में छोटी श्याम प्रथम, मां बेटा द्वितीय,साधना एवं सरगम तीसरे और लिटिल स्टार चौथे स्थान पर रहे।

सामूहिक नृत्य में प्रथम हमर छत्तीसगढ़,दूसरा स्थान आर एन डांस ग्रुप,तीसरे स्थान में सांवरिया डांस ग्रुप,चौथे स्थान में मोहिनी डांस ग्रुप एवं पांचवे स्थान में सरारा डांस ग्रुप में रहते हुए पुरस्कार जीते।जहां 40 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हुआ था।महाराजपुर के इस डांस प्रतियोगिता में दर्शकों का अपार भीड़ समिति के सफलता को दर्शाता है।यह मंच कलाकारों को अपना कला को साबित करने का मौका प्रदान करता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *