शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

2 Min Read

थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 11/04/25 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया का वर्ष 2019 में ग्राम धरमपुर निवासी आशीष एक्का से जान पहचान हुआ था, और दोनों एक दूसरे से बात करते थे, और एक दूसरे कों पसंद करते थे, कि वर्ष 2020 के जुन माह मे आरोपी आशीष एक्का प्रार्थिया के घर आया और प्रार्थिया कों पसंद करने की बात बोलते हुए शादी करने का झांसा देकर प्रार्थिया के मना करने के बावजूद भी जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं,

तब से आरोपी आशीष प्रार्थिया कों अलग अलग जगह ले जाकर लगातार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, अब प्रार्थिया आशीष एक्का को शादी करने को बोलती हैं तो शादी करने से इंकार कर रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर के अप. क्र. 139/25 धारा 69 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पीड़िता का कथन लेख कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश पुलिस टीम के सतत प्रयास से प्रकरण के आरोपी आशीष एक्का कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम आशीष एक्का आत्मज रामसाय एक्का उम्र 32 वर्ष साकिन धरमपुर थाना सीतापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रघुनाथ भगत, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, आरक्षक मनोहर पैकरा, धन्यकेश्वर यादव म, उमेश गुप्ता, सैनिक विनायक लकड़ा, रमेश अगरिया सक्रिय रहे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *