विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर बीरमितरापुर प्रेस क्लब का आयोजन, पत्रकारों की भूमिका और चुनौतियों पर मंथन

Advertisement

डायरेक्टर बंगला में जुटे क्षेत्र के पत्रकार, सामाजिक मुद्दों पर भी हुई चर्चा

बीरमितरापुर। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीरमितरापुर प्रेस क्लब द्वारा डायरेक्टर बंगला परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीरमितरापुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीरमितरापुर थाना प्रभारी रामप्रसाद नाग शामिल हुए। वहीं सम्मानित अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि, शशी सागर, सांसद प्रतिनिधि सुनील तिवारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष निवेदिता बागे तथा नगरपालिका जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कुमार तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आधुनिक पत्रकारिता में जिम्मेदारी, संघर्ष और जोखिम पर चर्चा

सभा में उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों ने आधुनिक दौर की पत्रकारिता, प्रेस की स्वतंत्रता, पत्रकारों की जिम्मेदारियों, चुनौतियों और जोखिम भरे कार्यक्षेत्र पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका है।

बीरमितरापुर की स्थानीय समस्याओं और समाधान पर हुआ संवाद

कार्यक्रम के दौरान बीरमितरापुर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और उनके संभावित समाधान पर भी चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

वरिष्ठ पत्रकारों ने निभाई आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार बृज किशोर शुक्ला ने किया। वहीं आयोजन की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा ने संभाली। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This Article