विश्व अस्थिसुषिरता दिवस पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 36 मरीज लाभान्वित

3 Min Read
Advertisement


आयुर्वेद अपनाने से दूर रहें हड्डियों के रोग – नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा

कोरबा । 20 अक्टूबर विश्व अस्थिसुषिरता दिवस (World Osteoporosis Day) के अवसर पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय (महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका, कोरबा) में किया गया।



शिविर में अस्थिगत वात रोगों से संबंधित मरीजों के लिए विटामिन डी, कैल्शियम जांच, रक्त शर्करा जांच के साथ-साथ आयुर्वेद, पंचकर्म, एक्युप्रेशर, योग एवं ग्रह चिकित्सा परामर्श की सुविधा दी गई। इस अवसर पर कुल 36 मरीजों ने निःशुल्क लाभ प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाड़ीवैद्य एवं आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस का अर्थ है “छिद्रयुक्त हड्डी” — जिसमें हड्डियां कमजोर होकर अस्थि घनत्व खो देती हैं, जिससे मामूली चोट, गिरने या छींक आने पर भी हड्डियां टूट सकती हैं। यह रोग कैल्शियम एवं विटामिन डी की कमी और शारीरिक निष्क्रियता के कारण उत्पन्न होता है।



डॉ. शर्मा ने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए नियमित शारीरिक श्रम, धूप में कुछ समय बिताना (आतप स्नान), संतुलित एवं कैल्शियमयुक्त आहार लेना चाहिए। साथ ही जंक फूड, शराब और धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।

शिविर में माइक्रो पैथो लैब द्वारा विटामिन डी एवं कैल्शियम की जांच की गई, वहीं रक्त शर्करा की जांच और शुगर की परीक्षित औषधि निःशुल्क वितरित की गई। इसके साथ ही अस्थिगत वात रोगियों के लिए उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिकाएं भी निःशुल्क प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के साथ श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, संरक्षक लायन सुधीर सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन गजेन्द्र राठौड़ सहित कार्यकारिणी सदस्य लायन नेत्रनंदन साहू, लायन कमल धारीया, लायन अश्वनी बुनकर, पंचकर्म तकनीशियन राजकुमार पटेल, पिंकी बरेठ, सुरभि कुंभकार, मनीष कौशिक, तोरेंद्र सिंह, महेंद्र साहू, देवबली कुंभकार, कमला कुंभकार, राजेश प्रजापति, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, सिमरन जायसवाल, वीरेंद्र सोनी एवं बबलु सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *