विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

शिविर के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

बलरामपुर । जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 21 एवं 22 जून 2025 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल के द्वारा सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आनंदराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कार्यक्रम स्थल में टेंट पंडाल एवं स्टॉल साउण्ड, निर्बाध विद्युत एवं जेनरेटर, मरीजों एवं उनके परिजनों को लाने हेतु परिवहन व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रचार-प्रसार सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

विभिन्न रोग के विशेषज्ञ होंगे शामिल
जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से विशेष चिकित्सकों की उपस्थिति में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 21 जून प्रातः 9 से 5 बजे तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में किया जा रहा है।

शिविर में बाल हृदय रोग, हड्डी रोग, न्यूरो सर्जन, कैंसर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल गैस्ट्रो सर्जन, बाल चिकित्सा, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ, नाक, कान, गला, किडनी, चर्म, गुर्दा, पथरी, हृदय, मनोरोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन एवं पैथोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ की उपस्थिति में बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *