विकास कार्य के लिए 10.18 करोड़ की स्वीकृति: राज्य सरकार ने दी मंजूरी, विधायक और पार्षदों में श्रेय लेने की मची होड़

By
Advertisement
Advertisement

भिलाई नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ 18 लाख रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। जिस पर भाजपा पार्षदों और वैशाली नगर विधायक ने खुशी जाहिर की है। अब इस काम का श्रेय लेने की होड़ भी शुरू हो गई है।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने दावा किया है कि, नगर निगम भिलाई के तहत वैशाली नगर विधानसभा के विकास कार्यों के लिए जारी बजट का प्रस्ताव सभी भाजपा पार्षदों ने मिलकर तैयार किया था।
नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने प्रस्ताव देते जारी की तस्वीर।

डिप्टी सीएम को दिया था प्रस्ताव

उन्होंने बताया कि, शहर के अलग-अलग इलाकों में विकास कार्यों का खाका तैयार किया था। इसके लिए हर वार्ड की प्रमुख समस्याओं को ध्यान में रखा गया। निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों से कुल 57 विकास कार्यों को शामिल किया गया। इन सभी कार्यों के लिए उनके द्वारा 10 करोड़ 10 लाख 65 हजार रुपए का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया था।

इसके बाद इस प्रस्ताव को नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा और उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह के लेटर पैड पर लिखकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मंजूरी मांगी गई थी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उनके प्रस्ताव को शासकीय स्वीकृति के लिए भेजा। इसके बाद 29 अक्टूबर 2024 को शासन से कुल 55 विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ 18 लाख की स्वीकृति मिल गई है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

पार्षद दल ने की थी उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

भाजपा पार्षद और जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, पार्षद विनोद सिंह, संतोष मौर्य और भोला सहित कई अन्य ने दावा किया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके वार्ड के विकास के लिए मांग की थी। कांग्रेस शासन काल में नगर निगम में पटरी के इस पार के वार्ड विकास के लिए तरस रहे थे।

नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा उर्फ भोजू और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व ने सभी पार्षद दल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर उन्हें विकास कार्यों के लिए मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्षद दल को आश्वस्त किया था और तत्कालीन आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया था।

विधायक बोले- उनके प्रयास से मिली स्वीकृति

इस स्वीकृति के लिए वैशाली नगर विधायक ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास के चलते आज धनतेरस के दिन वैशाली नगर विधानसभा के निगम भिलाई के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है।

विधायक ने बताया कि, 21 अगस्त को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद के कई विकास कार्यों के लिए नगर पालिक निगम भिलाई को प्रस्ताव भेजा था। जिसके लिए आज 10 करोड़ रुपए की अनुदान राशि की स्वीकृति की घोषणा की गई है।

इन विकासकार्यों को किया गया शामिल

  1. वार्ड-2 त्रिवेणी नगर में गार्डन निर्माण और सौंदर्यीकरण।
  2. दीनदयाल कॉलोनी में गार्डन निर्माण और सौंदर्यीकरण
  3. वार्ड-4 नेहरू नगर काली बाड़ी एरिया के अंतर्गत सड़क सीमेंटीकरण कार्य
  4. वार्ड-8 न्यू कृष्णा नगर में चौरसिया फेब्रिकेशन के पीछे विभिन्न गलियों में आरसीसी नाली निर्माण कार्य और योगेश वर्मा के घर से गज्जू के घर तक सीसी रोड और नाली नाली निर्माण कार्य।
  5. वार्ड-11 कोहका अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाली निर्माण कार्य और आंतरिक मागों में सीमेंटीकरण।
  6. वार्ड-15 आंबेडकर नगर में बहुउद्देशीय हॉल को पूर्ण करने और डोम शेड निर्माण कार्य।
  7. वार्ड-17 के अंतर्गत पांच रास्ता समीप मोतीलाल चौक, आनंद चौक के पास नाली निर्माण कार्य और सुपेला मार्केट के पास सड़क सीमेंटीकरण कार्य।
  8. वार्ड-20 के विभिन्न स्थानों में आवश्यकतानुसार नाली और पुलिया निर्माण कार्य।
  9. वार्ड-25 हाउसिंग बोर्ड सूर्यकुंड तक और एमआईजी 36 से विभिन्न आंतरिक मार्गो का सीमेंटीकरण कार्य।
  10. वार्ड-27 तीन दर्शन मंदिर के आस पास, बुद्ध भवन नहर नाली तक, शिवा स्क्रैप के सामने, जागृति चौक, विभिन्न गलियों का सीमेंटीकरण व नाली निर्माण, बीएम शाह हॉस्पिटल के आस पास और विभिन्न गलियों का सीमेंटीकरण।
  11. वार्ड-29 वृंदा नगर अंतर्गत मार्कण्डेय तिवारी लाइन, मुन्नाजी लाइन, अप्पा राव लाइन, आवश्यकता अनुसार आंतरिक मार्गो का सीमेंटीकरण और नाली निर्माण कार्य, तरुण बंजारे लाइन, अर्जुन नगर कोआपरेटीव लाइन और विभिन्न आंतरिक मार्गों में आवश्यकतानुसार सीमेंटीकरण, नाली निर्माण कार्य, अर्जुन नगर अंतर्गत दुर्गा मैदान में डोम शेड निर्माण कार्य।
  12. वार्ड-30 अंबेडकर नगर राम जानकी मंदिर के पास डोम शेड निर्माण कार्य, प्रगति नगर पानी टंकी प्रायमरी स्कूल के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, स्वास्थ कार्यालय के सामने पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, प्रगति नगर संजू कोल् डिपो से भारत सीट, होतवानी ऑटो से संतोषी माता मंदिर तक, छतिलाल मिश्रा के घर के पास आरसीसी रोड और नाली निर्माण कार्य।
  13. वार्ड-31 मदर टेरेसा नगर के मयूर पार्क के आसपास, स्टाफ क्वार्टर, टावर लाइन, विभिन्न मार्गों का सीमेंटीकरण सड़क, नाली निर्माण कार्य, मदर टेरेसा नगर के मनोज लाइन, घासीदास मंदिर, टावर और हनुमान मंदिर के विभिन्न गलियों में नाली निर्माण कार्य।
  14. वार्ड-32 त्रिलोकी नाथ पांडेय के निवास से रमा विश्वकर्मा के घर तक आरसीसी रोड, नाली निर्माण कार्य, गुरुघासीदास नगर पार्षद कार्यालय के समीप डोम शेड निर्माण कार्य, बैकुंठ धाम मंदिर के सामने बनती के घर से नागेश साहू के घर तक आरसीसी रोड निर्माण कार्य, जेपी नगर चौक शिव मंदिर तक आरसीसी रोड निर्माण कार्य।
  15. वार्ड-33 संतोषी पारा शर्मा कॉलोनी में डोम शेड निर्माण कार्य, न्यू संतोषी पारा हुडको क्वार्टर के पास दुर्गा मंच डोम शेड गार्डन सौंदर्यीकरण कार्य।
  16. वार्ड-34 बाबा कॉलोनी मिलन चौक, बिहारी शिव मंदिर, निषाद सेवा समिति, सीसी रोड निर्माण कार्य, शिव मंदिर के पास आंगनबाड़ी के पीछे डोम शेड निर्माण कार्य, गणेश चौक भवन संधारण, दुर्गा स्कूल के समाने भवन संधारण, निषाद सेवा समिति के पास डोम शेड कार्य।
  17. वार्ड-36 महात्मा गांधी नगर की विभिन्न गलियों का सीमेंटीकरण और आरसीसी नाली निर्माण।
  18. वार्ड-36 टाटा लाइन की विभिन्न गलियों का सीमेंटीकरण और आरसीसी नाली निर्माण।
  19. वार्ड-38 सोनिया गांधी नगर के अंतर्गत विभिन्न आंतरिक स्थानों में नाली निर्माण कार्य, सोनिया गांधी नगर के अंतर्गत विभिन्न आंतरिक स्थानों में सड़क सीमेंटीकरण कार्य।
  20. वार्ड 40 शंकर नगर छावनी में दुर्गा मंच से बिहारी मोहल्ला, ठाकुर गली से अनूप आइस तक, कल्याण नगर में सीमेंटीकरण कार्य।
  21. वार्ड 40 श्रमिक नगर में भैया किराना से रघु होटल व शनि मंदिर तक, शंकर नगर में अनूप आइस से एसएस हॉस्पिटल के पीछे तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, कल्याण नगर शंकर नगर के विभिन्न स्थानों में पुलिया संधारण और नाली निर्माण।
  22. वार्ड-41 तिरंगा चौक, लक्ष्मण नगर खटाल एरिया, राजू ठेठवार पारा, गौरा गौरी लाइन और आवश्यकता अनुसार विभिन्न स्थानों में नाली निर्माण कार्य।
  23. वार्ड-41 हाई मास्क लाइट एसीसी चौक, लक्ष्मण नगर चौक सहित खुर्सीपार छावनी क्षेत्र में नाली, आरसीसी रोड निर्माण कार्य होगा।
Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *