लोकतंत्र में जिम्मेदारी निभाते हुए वृद्ध दंपति ने किया मतदान

By
Advertisement
Advertisement

सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पेश की प्रेरणादायक मिसाल

बलरामपुर । नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 06 के निवासी वृद्ध दम्पति श्री रटू राम 85 वर्ष और उनकी पत्नी श्रीमती किस्मतिया देवी 80 वर्ष ने अपने मतदान केन्द्र आदर्श मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला बुधुटोला में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोगों को मतदान करने का संदेश दिया।

मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद दोनों ने अपनी बारी का इंतजार किया और फिर मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दिया। उनकी इस पहल ने वहां मौजूद युवाओं और अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित किया।

वृद्ध दम्पति ने संदेश दिया कि हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा मतदान करने का यह जज़्बा अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है। ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *