रायपुर में हिट-एंड-रन : भाजपा विधायक के बेटे पर एफआईआर, बाइक सवार गंभीर

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर । राजधानी रायपुर में हिट-एंड-रन की एक गंभीर घटना सामने आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बलवंत सिंह उर्फ लकी (34), भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का पुत्र है। यह हादसा सोमवार तड़के करीब 1 बजे तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सलासर चौक पर हुआ। घायल युवक की पहचान त्रिभुवन सिंह (34) के रूप में हुई है, जो पेशे से डीजे है और काम समाप्त कर घर लौट रहा था।

बताया गया है कि आरोपी अरंग की ओर से तेलीबांधा की दिशा में तेज रफ्तार कार चला रहा था। इसी दौरान उसने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए) और 281 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

घायल त्रिभुवन सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *