रायपुर एयरपोर्ट से दो नई दिल्ली उड़ानें शुरू, प्रयागराज फ्लाइट बंद

By
Advertisement
Advertisement


स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हवाई यात्रियों के लिए राहत और निराशा, दोनों खबरें आई हैं। एक ओर जहां दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं, वहीं रायपुर-प्रयागराज फ्लाइट को इंडिगो ने अपने नए शेड्यूल से हटा दिया है।

इंडिगो ने रायपुर से प्रयागराज को जोड़ने वाली फ्लाइट की शुरुआत पहली बार 28 जून 2019 को की थी। हालांकि कंपनी ने इस सेवा को 29 अक्टूबर 2023 को बंद कर दिया था। बाद में इसे 16 अगस्त 2024 को दोबारा शुरू किया गया, लेकिन अब नए शेड्यूल में इसे फिर से रद्द कर दिया गया है। शनिवार को रायपुर से प्रयागराज के लिए इस मार्ग की अंतिम उड़ान संचालित की गई।

यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9:05 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 10:25 बजे प्रयागराज पहुंचती थी। वहीं, वापसी में यह 10:50 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर 12:20 बजे रायपुर पहुंचती थी। 72 सीटर एटीआर विमान से चलने वाली इस उड़ान में करीब 80 प्रतिशत सीटें भरी रहती थीं। अब रायपुर से प्रयागराज के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं बचेगी।

वहीं, दिल्ली मार्ग पर हवाई यात्रियों को अब अधिक विकल्प मिलेंगे। एयर इंडिया 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में अपनी नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। फिलहाल एयर इंडिया की दो उड़ानें संचालित हो रही हैं — एक सुबह और एक शाम। नई फ्लाइट (संख्या 2635) दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी उड़ान (2636) दोपहर 2:35 बजे रायपुर से रवाना होकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसी के साथ दिल्ली-रायपुर सेक्टर में अब कुल आठ उड़ानें रोजाना उपलब्ध होंगी। इंडिगो भी 26 अक्टूबर से अपनी नई उड़ान शुरू करने जा रहा है। उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी उड़ान (6E6640) रायपुर से 12:45 बजे उड़ान भरकर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।


Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *