रायपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा कल से, शुरूआती किराया 999 रुपये: रायपुर, अंबिकापुर एवं बिलासपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन चलेगी फ्लाइट, शेड्यूल जारी

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर के बीच हवाई सेवा शुरू: 19 दिसंबर से फ्लाइट कनेक्टिविटी, किराया ₹999 से शुरू

छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख शहरों रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच हवाई सेवा 19 दिसंबर से शुरू हो गई है। फ्लाईबिग एयरलाइंस ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन – गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। यात्रियों के लिए शुरुआती किराया मात्र ₹999 तय किया गया है।

मुख्यमंत्री की पहल पर योजना का क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को एयर कनेक्टिविटी में मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम) के तहत यह सेवा शुरू की गई है। इससे रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच यात्रा सुविधाजनक और तेज हो जाएगी।

यात्रा को मिलेगा बढ़ावा

फ्लाईबिग एयरलाइंस द्वारा संचालित इस हवाई सेवा से राज्य के आंतरिक और बाहरी पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इन शहरों के व्यापार और औद्योगिक क्षेत्रों को भी बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी।

इस नई हवाई सेवा के जरिए छत्तीसगढ़ में परिवहन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।

रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नई उड़ानें फिलहाल गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी।

दरिमा एयरपोर्ट पर हवाई सेवा के लिए तैयारी पूरी

दरिमा एयरपोर्ट पर हवाई सेवा के लिए तैयारी पूरी

फलाई बिग ने जारी किया शेड्यूल उड़ान 4.2 योजना के तहत अंबिकापुर-बिलासपुर-रायपुर रूट को फ्लाईबिग कंपनी को अवार्ड किया गया है। फ्लाई बिग ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है।

शहर छूट पहुंच
रायपुर-अंबिकापुर 9.00 10.15
अंबिकापुर-बिलासपुर 10.40 11.35
बिलासपुर-अंबिकापुर 12.00 12.55
अंबिकापुर-रायपुर 13.20 14.35

इस नई उड़ान सेवा का शुरुआती किराया मात्र 999 रूपए रखा गया है।

बुकिंग के लिए flybig.in पर संपर्क किया जा सकता है। हालांकि अभी flybig की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू नहीं हो सकी है।

सांसद आएंगे पहली फ्लाई से सांसद चिंतामणि महाराज 19 दिसंबर से रायपुर से अंबिकापुर आने वाली पहली फ्लाइट से भी आएंगे। सांसद चिंतामणि महाराज ने हवाई सेवा शुरू करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और उड्डयन सचिव से मुलाकात की थी। दरिमा एयरपोर्ट को कोड (IATA) अलॉट नहीं होने के कारण हवाई सेवा शुरू करने में देरी हुई।

यह नई सेवा न केवल यात्रा के समय को कम करेगी बल्कि इंटरसिटी यात्राओं को एक आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी, जिससे पर्यटन, व्यापार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास को और बढ़ावा मिलेगा। इन शहरों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यात्री विमान सेवा के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *