रायगढ़ जिले के खरसिया ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आवासों का महा गृह प्रवेश

1 Min Read

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर 30 मार्च को रायगढ़ जिले में पीएम आवास हितग्राहियों के महागृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें रायगढ़ जिले के 21 हजार आवासों का महा गृह प्रवेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से इन आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर पर 6 हजार हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि भी जारी जाएगी। साथ ही 3 हजार नए हितग्राहियों के लिए आवास निर्माण को स्वीकृति भी प्रदान की जा रही है। इस दौरान प्रदेश के लाखों ग्रामीण परिवारों को उनके नए नव निर्मित प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराएँगे तथा नए हितग्राहियों को आवास स्वीकृत का प्रमाण पत्र भेंट करेंगे।

इसी क्रम में आज खरसिया में ग्राम खम्हार में जनपद अध्यक्षा के द्वारा आवास हितग्राही को गृह प्रवेश कराया गया जिसमे हितग्राही का नाम सुशीला राठिया है ।इसी क्रम में रतन महका में भी गृह प्रवेश के लिए सीईओ पवन पटेल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित उक्त हितग्राहीयो को बधाई दी है।

यह आयोजन जिला अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल, जनपद अध्यक्षा रामकुमारी राठिया, जनपद उपाध्यक्ष डॉ हितेश गवेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *