राजमिस्त्री की मिली लाश का पुत्र ही निकला हत्यारा

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में राजमिस्त्री तिरिथ राम यादव की हत्या कर दी गई थी। जिसकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की तो जांच में मिले तथ्य और सबूतों से पता चला की तिरिथ राम यादव (49)की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बेटे ने ही की है।

जानकारी के अनुसार तिरिथ राम यादव पर अर्ध रात्री धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मृतक तिरिथ राम यादव परिवार में अकेले कमाने वाले थे। इस घटना से बांकीमोंगरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक तिरिथ राम यादव राजमिस्त्री का काम करता था और उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी की मृत्यु हो चुकी है इसके बाद से वह रोजी मजदूरी कर अपने घर परिवार को चला रहा था।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पिता- पुत्र के बीच अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता था। पुत्र हिमांशु कुमार यादव उर्फ सिक्की (23) ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद जब डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। तब सेंट लेकर वह मृतक के बेटे के पास पहुंचा।

मृतक के बेटे की भाव भंगिमा बदल गई। बांकीमोंगरा पुलिस ने मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।मृतक के पुत्र हिमांशु को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *