राजपुर में आन बान और शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देश भक्ति के तराने

1 Min Read
Advertisement

राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के वातावरण में 78वें स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में आन बान और शान से तिरंगा लहराया गया। हर जगह स्वतंत्रता दिवस की जश्न में लोग डुबे रहे।
सर्व प्रथम स्थानीय गांधी चौक में डॉ.रामचंद्र प्रसाद अम्बष्ठ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।नगर सहित आसपास के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

वही जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष अनिता बेक ने भारत माता की प्रतिमा में दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। फारेस्ट कार्यालय में एसडीओ आरएसएल श्रीवास्तव, नगर पंचायत में धरम सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. रामप्रसाद तिर्की, वन विभाग में रेंजर महाजन लाल साहू,

अनुविभागीय कार्यालय में राजीव जेम्स कुजूर, पुलिस थाना में भारद्वाज सिंह, बीइओ कार्यालय में आदित्य पाटनवार, थाना पस्ता में विमलेश सिंह, बरियों चौकी में सुभाष कुजुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *