रक्षित आरक्षी केंद्र  बलरामपुर में किया गया जनरल परेड का आयोजन।

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बेंकर द्वारा ली गई परेड की सलामी।

आज दिनांक 18/10/2024 दिन शुक्रवार को जिला बलरामपुर रामानुजगंज अंतर्गत के रक्षित आरक्षी केंद्र बलरामपुर के  परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर भापुसे द्वारा मुख्यालय में तैनात एवम् नजदीकी थाना चौकी में पदस्थ पुलिस बल का संयुक्त जनरल परेड लिया गया, जनरल परेड के दौरान परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन के द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  को सलामी दी गई।

सलामी के उपरांत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल जवानों का टर्न आउट वेष भूषा को विधिवत चेक कर अच्छे टर्न आउट वाले जवानो को इनाम देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। परेड निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक के द्वारा जवानों की ओ.आर. पेशी लेकर उनकी समस्याएं एवम् गुजारिश को सुना गया।



जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र पांडे, उप पुलिस अधीक्षक श्री याकूब मेनन, निरीक्षक देवेंद्र ठाकुर, कमलेश्वर भगत, उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक 05, प्रधान आरक्षक 07, महिला प्रधान आरक्षक 01, आरक्षक 62, महिला आरक्षक 22, एम.टी. आरक्षक 07 उपस्थित रहे

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *