यातायात नियमो के तहत की गई सख्त कार्यवाही, कुल 64 प्रकरण दर्ज कर 67650/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

By
Advertisement
Advertisement

शहर के कुल 06 पॉइंट पर 50 से अधिक अधिकारी कर्मचारी तैनात कर की गई कार्यवाही

दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चालन करने के मामले मे 16 प्रकरण दर्ज कर 8000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों के विरुद्ध 8000/- समन शुल्क किया गया वसूल

प्रतिबंधित छेत्र मे भरी वाहनों के प्रवेश करने पर कुल 03 वाहन चालकों से 6000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक के विरुद्ध 01 प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय किया गया पेश

वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने के मामलो मे कुल 03 प्रकरण दर्ज कर 900/-रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

अन्य यातयात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 37050/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे बीते देर शाम राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व एवं देखरेख मे सम्पूर्ण शहर मे कुल 06 पॉइंट मे 50 से अधिक पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी, पुलिस टीम अम्बेडकर चौक, नया बस स्टैंड चौराहा, लरंग साय चौक, सुभाषनगर तिराहा (मनेन्द्रगढ़ रोड़), भारत माता चौक, बिलासपुर चौक पाउंट पर पुलिस टीम शाम 7:00 बजे तैनात की गई थी, जो रात 11:00 बजे तक सभी पॉइंट पर एक साथ सघन चेकिंग अभियान जारी रखा गया।



पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाहन चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलने वाले वाहन चालक, वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन से बात करने के मामलो पर एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के मामलो मे सख़्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 64 प्रकरण दर्ज कर 67650/-  रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं,

कार्यवाही के दौरान दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने करने के मामले मे 16 प्रकरण दर्ज कर 8000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों के विरुद्ध 8000/- समन शुल्क वसूल किया गया, प्रतिबंधित छेत्र मे भारी वाहनों के प्रवेश करने पर कुल 03 वाहन चालकों से 6000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया,

शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 01 प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय पेश किया गया, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने के मामलो मे कुल 03 प्रकरण दर्ज कर 900/-रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, साथ ही अन्य यातयात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 37050/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं,

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *