मौके का फायदा उठाकर एक घर में चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिनांक 22.05.2025 की रात्रि 09.25 बजे की है। घटना को अंजाम देने वाले बबलू कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय जानकी साव, पोस्ट ऑफिस गली, पानपोष, थाना- रघुनाथपाली, राउरकेला, जिला- सुंदरगढ़ ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 21.05.2025 को शाम लगभग 07.30 बजे भारी बारिश हो रही थी, जब उनकी मां मिनी देवी अपना काम पूरा करने के बाद लगभग 09.00 बजे घर चली गईं।

उसकी मां ने देखा कि उसके घर के सामने वाले दरवाजे का हैंडल और ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था, जब उसकी मां घर के अंदर दाखिल हुई तो उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमीरा खुला हुआ था। अलमारी में रखा ₹80,000/-नगद और लगभग 5 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग 68 ग्राम चांदी के आभूषण वहां नहीं थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्यवाही शुरू की और तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों से पुलिस ने चोरी के सामान भी बरामद किए है।
गिरफ्तार आरोपी गण

( 1) पलाश घोष (21) पुत्र- मृत्युंजय घोष
(2) बुबू उर्फ अमरजीत सिंह (24) पुत्र- मनमोहन सिंह
(3) पिंटू प्रधान (22) पुत्र- बासुदेब प्रधान सभी पानपोष पोस्ट ऑफिस गली थाना-रघुनाथपाली, राउरकेला, जिला-सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं।

जब्त वस्तुएं 1) रु. 40,500/- 2) एक जोड़ी सोने की कान की बाली।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *