मोहर्रम पर्व को लेकर अखाड़ा प्रमुखों की कोतवाली थाना में ली गई बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र थाना कोतवाली में अखाड़ा प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम ने अध्यक्षता करते हुए सभी अखाड़ा प्रमुखों से संवाद स्थापित किया और उन्हें शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की।

बैठक के दौरान एएसपी श्री मरकाम ने मोहर्रम जुलूस एवं अखाड़ों के मार्ग, समय निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, परंतु सभी आयोजक और समिति सदस्य अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रशासन का सहयोग करें ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मोहर्रम पर्व पर जुलूस मार्ग में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी एवं किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को विश्वास दिलाया कि वे मोहर्रम पर्व को भाईचारे और शांति के साथ मनाएंगे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने में पूर्ण सहयोग देंगे। एएसपी श्री आकाश मरकाम ने सभी से अपील की तथा कहा कि त्योहार शांति और उल्लास के साथ मनाया जाए।

बैठक में एसडीएम रायगढ़ श्री महेश कुमार शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा, नगर निरीक्षक श्री सुखनंदन पटेल, निरीक्षक प्रशांत राव सहित बड़ी संख्या में अखाड़ा समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *