मासंत पर्व पर कामेगड़ा गांव में दिवसीय छऊ नृत्य का हुआ आयोजन, समापन समारोह में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो नेताओं ने किया कलाकारों को पुरस्कृत

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत के कामेगड़ा गांव में मासंत पर्व के अवसर पर दो दिवसीय छऊ नृत्य का आयोजन हुआ। मंगलवार को छऊ नृत्य के समापन समारोह में विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान कामेगड़ा छऊ नृत्य मंडली तथा होयोहातु छऊ नृत्य मंडली ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

इस दौरान दोनों नृत्य मंडली ने गणेश वंदना, महिषासुर वध, लव कुश आदि छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने दोनों छऊ नृत्य मंडली के कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मासंत पर्व के अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन होता हैं। छऊ नृत्य देखने के लिए इस क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

छऊ नृत्य को बढ़ावा देने के लिए विधायक सुखराम उरांव द्वारा हमेशा से नृत्य मंडली को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा हैं। आगे भी छऊ कलाकारों को प्रोत्साहन का कार्य जारी रहेगा। मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, प्रदीप महतो, जगन सिंह हांसदा, निराकर केराई, मानकी बागुन सोय, कमेटी के राउतु हेम्ब्रम, सहदेव भूमिज, बुधन सिंह भूमिज, नरामन सिंह भूमिज, कांडे हेम्ब्रम, लाल साय समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *