महावीरगंज में आजीविका डबरी निर्माण पर तकनीकी मार्गदर्शन

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर,28 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत महावीरगंज में आजीविका डबरी निर्माण की तकनीकी जानकारी दी गई इसके साथ ही ले-आउट  के बारे मे मार्गदर्शन दिया गया।इसके अंतर्गत डबरी निमार्ण के लिए स्थल चयन, माप-मान, खुदाई, ढलान, लाइनिंग, इनलेट-आउटलेट, ओवरफ्लो, सुरक्षा उपाय तथा रख-रखाव से संबंधित विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई।

जारी किये गये लेआउट के अनुसार डबरी की मानक लम्बाई-चौड़ाई-गहराई निर्धारित की गई है। प्रमुख तकनीकी बिन्दु स्थल का चयन निम्न ढाल वाला क्षेत्र, जल भराव योग्य भूमि, सुरक्षित दूरी पर बस्तियों मानक आकार 20X20 X3 मीटर के बारे में विस्तार से बताया गया।

आजीविक डबरी निर्माण से वर्षा का जल संचयन, मत्स्य पालन, सिंचाई एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना है, इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, तकनीकी सहायक, बी.एफ.टी., ग्राम रोजगार सहायक, मेट एवं मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *