मतगणना के दौरान बैलेट बॉक्स लूटने की कोशिश, चुनाव कर्मियों से मारपीट, पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज

By
Advertisement
Advertisement

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर— जिले के विकासखंड खड़गवां थाना अंतर्गत ग्राम कटकोना में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर भारी हंगामा होने की घटना सामने आई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

प्रार्थी योगेश्वर सिंह, पिता लालचंद सिंह (32 वर्ष), निवासी ग्राम तामडांड, थाना बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) की शिकायत पर राम सिंह, राम अधार, दिनेश वियार, आरत, शिवकुमार, भजन, जगत सहित लगभग 100 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2025 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र क्रमांक 26, अतिरिक्त भवन कटकोना में सैनिक भाल चंद, पीठासीन अधिकारी मुकदेव राम भगत और मतदान दल के अन्य कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे।

17 फरवरी 2025 की शाम करीब 7:30 बजे, मतगणना के दौरान अचानक बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी मतदान कक्ष के पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए चुनाव कर्मियों को जान से मारने की धमकी देने लगे।

इसके बाद चार आरोपी मतदान केंद्र के अंदर घुस गए और बैलेट बॉक्स लूटने का प्रयास करने लगे। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने वनरक्षक योगेश्वर सिंह और सैनिक भाल चंद के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने मतदान केंद्र का दरवाजा तोड़ दिया और बैलेट बॉक्स ले जाने की कोशिश की। जब सुरक्षा बलों ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस दल और चुनाव कर्मियों ने अपनी जान बचाई।

आरोपियों पर मामला दर्ज:

इस घटना को लेकर प्रार्थी योगेश्वर सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर थाना खड़गवां में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2025 के तहत धारा 191(2), 296, 351(2), 115, 132, 324(3), 333, 62 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *