भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

1 Min Read

बलरामपुर, बलरामपुर जिला मुख्यालय के मिशन चौक से मिशन रोड की ओर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर ने जानकारी दी है कि यह प्रतिबंध आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है, जो प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक लागू होगा।

यह प्रतिबंध स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगाया गया है, ताकि भारी वाहनों के कारण होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *