ब्रेकिंग..छत्तीसगढ़ -झारखण्ड सीमा के ओरसा घाटी में बड़ा सड़क हादसा, अब – तक बस में सवार पांच लोगों के मौत की खबर

By
Advertisement
Advertisement

अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। छत्तीसगढ़ – झारखण्ड सीमा से लगे सामरी से ओरसा पाठ मार्ग में ओरसा घाटी में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। झारखण्ड प्रशासन इस हादसे के बाद अलर्ट मोड में है।

झारखण्ड राज्य के महुवाडाड थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंच चुके हैं। एम्बुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

जानकारी सामने आई हैं की अब- तक बस में सवार पांच लोगों की मौत की खबर है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समाचार लिखें जाने तक बस में सवार अन्य लोगों की भी इस सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी बताई जा रही हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *