बिश्रा ब्लॉक परिसर में संयुक्त जन शिकायत सुनवाई हुई

By
Advertisement
Advertisement

राउरकेला । बिश्रा ब्लॉक परिसर में आज संयुक्त जन शिकायत सुनवाई आयोजित की गई है। जनता की शिकायतों को सुनने के लिए जिला मजिस्ट्रेट मनोज सातवान महाजन और राउरकेला पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी उपस्थित थे और जनता की शिकायतें सुनीं।

आज कुल 83 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से 38 व्यक्तिगत शिकायतें और 45 सामूहिक शिकायतें थीं। इनमें से 13 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। मुख्यमंत्री राहत कोष से 7 लोगों को 47 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी. आज आई शिकायतों में मुख्य रूप से सड़क समस्या, पेंशन, बिजली समस्या, पुल निर्माण, आवास समस्या, राशन कार्ड समस्या, पेयजल समस्या आदि प्रमुख रहीं।

आज की संयुक्त जन शिकायत सुनवाई में मुख्य विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पार्षद सुरंजन साहू, जिला वन अधिकारी यशवन्त सेठी, बिश्रा प्रखंड़ विकास पदाधिकारी जगन्नाथ हनुमान एवं सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

जन सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर पंचायतों में किए गए विभिन्न विकास मूलक कार्यों की समीक्षा की।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *