बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, चार घायल

By
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। जिले में मंगलवार शाम अचानक बदले मौसम ने बड़ा हादसा कर दिया। गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंआपाली में हुआ।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में काम कर रही छह महिलाएं घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में सौम्या नेती (33) और सुरेखा नेती (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दरसबाई कोर्राम, गीताबाई गोड़, कुंवरमति और पार्वती यादव घायल हो गईं।

हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना पर मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *