बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता करोड़ों का गांजा तेल /हशीश तेल जप्त तस्करी का वीडियो पुलिस ने किया जारी

By
Advertisement
Advertisement



इलेक्ट्रिशियन की आड़ में हैदराबाद से मुंबई और पुणे तक करोड़ों रुपए का हशीश तेल की तस्करी करने वाले दो ड्रग्स तस्कर को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया  है थाना बोधघाट की इस ऐतिहासिक कार्रवाई ने ड्रग तस्करों के बीच हड़कंप मचा दिया है ।



पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो से अधिक गांजे का  तेल जप्त किया गया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लख रुपए आंकी गई है बस्तर पुलिस ने इस बड़ी सफलता के साथ ही मौके पर कि गई कार्रवाई का सनसनी खेज वीडियो भी जारी किया है

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की उड़ीसा से दो तस्कर बाइक क्रमांक OD 30 D 6588 पर सवार होकर गीदम नाका सरगीपाल रोड से बोधघाट चौक की तरफ आ रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में हशीश का तेल है जिसे वे देश के बड़े शहरों में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे बोध घाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए

गीदम नाका के पास मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर घेराबंदी की मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो संदिग्धों को बाइक के साथ पकड़कर जब उनकी तलाशी ली गई तो एक काले रंग के बैग के अंदर अलग-अलग पैकेट में छुपा कर रखा गया 10 किलो से भी ज्यादा हशीश तेल बरामद हुआ आरोपियों की पहचान सीताराम कुलदीप उम्र 35 वर्ष निवासी ओडीशा और दूसरा आरोपी रामचंद्र मनी उम्र 21 वर्ष निवासी मलकानगिरी उड़ीसा का होना बताया गया।

पूछताछ के दौरान सीताराम कुलदीप ने इस बात का खुलासा किया कि वह पिछले कुछ सालों से हैदराबाद में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था लेकिन ज्यादा पैसा कमाने के लालच में उसने ड्रग्स की तस्करी का काला कारोबार शुरू कर दिया वह मलकानगिरी उड़ीसा से मादक पदार्थ लाता था और दरभा के रास्ते से होते हुए हैदराबाद मुंबई पुणे जैसे महानगरों में सप्लाई करता था पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 b ii c के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है



बोध घाट पुलिस की इस कार्यवाही से न सिर्फ मादक पदार्थ जप्त किया बल्कि देशव्यापी ड्रग्स सिंडिकेट के एक बड़े नेटवर्क को भी ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है।

लोकेशन:-जगदलपुर
बाइट:- सीएसपी सुमित कुमार

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *