बलरामपुर रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों को निर्वाचन सम्पन्न

Advertisement
Advertisement

श्रीओमप्रकाश जायसवाल निर्विरोध चेयरमेन निर्वाचित

बलरामपुर,  भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बलरामपुर अंतर्गत कार्यालय कलेक्टर बलरामपुर के सभा कक्ष में श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव  एवं जिला प्रबंध समिति के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में चेयरमेन, वाईस चेयरमेन, कोषाध्यक्ष तथा राज्य प्रतिनिधि का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

गणमान्य नागरिक श्री दीनानाथ यादव के प्रस्ताव पर सदस्यों के सर्वसहमती से श्री ओम प्रकाश जायसवाल को चेयनमेन चुना गया, इसी प्रकार गणमान्य नागरिक श्री जयप्रकाश गुप्ता के प्रस्ताव पर श्री धीरज सिंहदेव को वाईस चेयरमेन चुना गया,

श्री दिलीप सोनी के प्रस्ताव पर श्री जयप्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं श्री राहुल गुप्ता के प्रस्ताव पर श्री बलवन्त सिंह को राज्य प्रबंध समिति के प्रतिनिधि हेतु निर्विरोध चुना गया। निर्विरोध निर्वाचन पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव के द्वारा रेडक्रास की शपथ दिलाई गई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *